-->
मानवाधिकार सम्मेलन में अधिकारों और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा, कई लोगों ने ली सदस्यता

मानवाधिकार सम्मेलन में अधिकारों और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा, कई लोगों ने ली सदस्यता





शहर स्थित एक निजी सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार कल्याण संघ (एनएचआरडब्ल्यूए) द्वारा सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान मानवाधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर मानवाधिकार जागरूकता अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. के. पांडेय ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार साह ने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संगठन बिहार में लगातार विस्तार कर रहा है और जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ही मानवाधिकारों की रक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, बिहार प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बिहार प्रदेश उप प्रभारी मनोज कुमार सिंह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सूर्यनंदन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉली कुमारी, जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार, जिला महासचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह, जिला मीडिया पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बिहार प्रदेश सचिव सुशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला प्रभारी विश्वजीत कुमार, विधिक सलाहकार विवेक सिंह, राज्य विधिक सलाहकार विशाल कुमार तथा बिहार प्रदेश युवा महासचिव अभिनव राय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "मानवाधिकार सम्मेलन में अधिकारों और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा, कई लोगों ने ली सदस्यता"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article