-->
खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी



शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 के अंतर्गत बुधवार को जमुई जिला कृषि कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की उन्नत कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक खेती के नवीन तरीकों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, जल संरक्षण तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी गईं। इसके साथ ही "खेत बचाओ अभियान" के तहत प्राकृतिक एवं जैविक उपायों से फसलों की सुरक्षा एवं मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों तथा आत्मा के पदाधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने Farmer Registry के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि वे विभागीय योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण सत्र के उपरांत किसानों के बीच विभागीय उपादानों का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक सलाह और डिजिटल सेवाओं को अपनाकर किसान उत्पादन लागत कम करने के साथ-साथ अपनी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।

0 Response to "खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article