-->
 जमुई के हिंदुस्तान फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन!

जमुई के हिंदुस्तान फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन!



जमुई शहर के शगुन वाटिका में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला जब हिंदुस्तान फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के 45 अभ्यर्थियों के बिहार पुलिस सिपाही पद पर चयन होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के ट्रेनर गणेश सर ने चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जमुई जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को बेहतर शारीरिक प्रशिक्षण देकर सरकारी सेवाओं में सफलता दिलाना है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

समारोह में जगदेव सर, PCM सर, रवि सर, रवि मिश्रा, अखिलेश सिंह, निशांत सर समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने चयनित अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाया।

0 Response to " जमुई के हिंदुस्तान फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर का शानदार प्रदर्शन!"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article