किऊल नदी में डूबे मजदूर का शव 14 घंटे बाद बरामद। 6 दिन पहले ही बना था पिता... अब घर में पसरा मातम
Sunday
Comment
जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पत्नेश्वर मंदिर के समीप किऊल नदी में डूबे 30 वर्षीय मजदूर मुन्ना मांझी का शव करीब 14 घंटे बाद सोमवार सुबह पतौना इलाके में झाड़ियों से बरामद हुआ। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रातभर नदी में तलाश अभियान चलाया। सुबह शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मुन्ना के घर महज 6 दिन पहले ही बेटी ने जन्म लिया था। जिस घर में बेटी के आने की खुशी थी, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Response to "किऊल नदी में डूबे मजदूर का शव 14 घंटे बाद बरामद। 6 दिन पहले ही बना था पिता... अब घर में पसरा मातम"
Post a Comment