जमुई पहुंचे सहरसा विधायक, पुराने मित्र संग साइकिल यात्रा बनी चर्चा का विषय
Thursday
Comment
सहरसा विधायक सह आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर ई.आई.पी. गुप्ता इन दिनों अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। जमुई पहुंचते ही उन्होंने अपने पुराने मित्र एवं आईआईपी के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के साथ साइकिल से शहर भ्रमण किया। दोनों नेता विभिन्न चौक-चौराहों पर घूमते नजर आए, जहां उन्होंने चाय की दुकानों पर रुककर आम लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि स्कूल के पुराने साथी और बचपन के मित्र शंभू जी के साथ साइकिल से शहर भ्रमण कर पुरानी यादें ताजा हो गईं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
शहर की सड़कों पर विधायक को साइकिल चलाते देख लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा। कई लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश नेता और जनप्रतिनिधि महंगी गाड़ियों और बड़े काफिलों के साथ चलते हैं, वहीं सहरसा विधायक का सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि “जमुई के लाल और सहरसा विधायक की बात ही अलग है। लोगों का कहना है कि विधायक का इस तरह आम लोगों के बीच जाकर चाय पीना, बातचीत करना और साइकिल से भ्रमण करना उन्हें जनता से जोड़ता है।
यही वजह है कि उनका वीडियो जमुई ही नहीं बल्कि बिहार और देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विधायक ई.आई.पी. गुप्ता अपने मित्र शंभू कुमार के साथ लोगों से मिलते-जुलते और साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। लोगों ने इसे सादगी और जमीन से जुड़े नेता की पहचान बताया है।

0 Response to " जमुई पहुंचे सहरसा विधायक, पुराने मित्र संग साइकिल यात्रा बनी चर्चा का विषय"
Post a Comment