जमुई को मिली पहली महिला IPS SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला पदभार
Friday
Comment
जमुई। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2024 बैच की IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली को जमुई का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर कार्यरत थीं। उनकी कार्यकुशलता और पुलिसिंग के अनुभव को देखते हुए उन्हें SDPO की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जमुई अनुमंडल को पहली बार महिला IPS अधिकारी के रूप में SDPO मिली है। अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर नवागत SDPO ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।फरियादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान दीप्ति मोनाली ने कहा कि थानों में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और न्यायसंगत तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। आम लोगों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। नई जिम्मेदारी के साथ अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना नवागत SDPO के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।

0 Response to " जमुई को मिली पहली महिला IPS SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला पदभार"
Post a Comment