बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Thursday
Comment
राजधानी पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंध की आशंका जताई जा रही है। घटना खुशरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित दानियालपुर गांव की है। मृतक की पहचान शैलेश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शैलेश का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार में तनाव बढ़ गया था। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्से में आकर बड़े भाई शत्रुध्न दास ने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शैलेश को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर खुशरूपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

0 Response to "बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या"
Post a Comment