ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने लौटाई लोगों की खोई खुशी
Monday
Comment
जमुई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मलयपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत गुम हुए कुल 2 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद किए गए दोनों मोबाइल सेट को उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस की इस पहल से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। मलयपुर थाना की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि खोए या चोरी हुए मोबाइल और अन्य सामान को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जा सके। जमुई पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की चोरी या गुमशुदगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।

0 Response to "ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने लौटाई लोगों की खोई खुशी"
Post a Comment