-->
गया डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर भेजे जा रहे मैसेज

गया डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर भेजे जा रहे मैसेज



District Administration Gaya ने जानकारी दी है कि गया के जिलाधिकारी Shashank Shubhankar के नाम से किसी असामाजिक तत्व द्वारा फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। यह अकाउंट विदेशी नंबर +84 582798131 से बनाया गया है और प्रोफाइल में डीएम की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।बताया गया है कि इस फर्जी अकाउंट से जिला स्तर के कुछ अधिकारियों को मैसेज भी भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और लोगों से अपील की गई है कि इस अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें। इधर, इस घटना के सामने आने के बाद एक बड़ा सवाल भी उठने लगा है। अब तक साइबर ठग आम लोगों को ही निशाना बनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे, लेकिन अब जिलाधिकारी जैसे उच्च पदाधिकारी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाना यह दर्शाता है कि साइबर अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ता जा रहा है। इस तरह की घटनाओं ने प्रशासन और आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक (साइबर सिक्योरिटी) को इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

0 Response to "गया डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर भेजे जा रहे मैसेज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article