-->
 पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संयुक्त ब्रीफिंग बैठक 
पैक्स निर्वाचन 2026 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जमुई जिले के 10 प्रखंडों में स्थित 45 पैक्सों के प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न पदों के लिए दिनांक 6 फरवरी 2026 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया मतपत्रों के माध्यम से संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी-सह-स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण तथा त्वरित संवाद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर आम मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06345-224799 है, जो प्रातः 6:00 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, डीसीएलआर श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता श्री सावन कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री नागमणि कुमार वर्मा, डीएसपी जमुई सहित सभी संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to " पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article