-->
जमुई व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने मदन कुमार सिंह, महासचिव शंकर शाह निर्विरोध

जमुई व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने मदन कुमार सिंह, महासचिव शंकर शाह निर्विरोध



1418 सदस्यों वाले संघ में दो प्रमुख पदों पर निर्विरोध चुनाव 
जमुई व्यवसायी संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार को गांधी सभागार, जमुई में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जमुई योगाश्रम के आत्मस्वरूप जी, महेश केशरी, डॉ. नीरज साह, डॉ. विशाल आनंद, कुंज बिहारी बंका, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, हलीम उर्फ लोलो एवं मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। संघ में कुल 1418 पंजीकृत सदस्य हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन किया गया, जिसे संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर मदन कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शंकर शाह लगातार चौथी बार महासचिव चुने गए।

समारोह को संबोधित करते हुए योगाश्रम के आत्मस्वरूप जी ने कहा कि बाज़ार समाज की रीढ़ है और व्यवसायी उसकी किडनी के समान हैं। उन्होंने जमुई व्यवसायी संघ को एक पुराना, प्रतिष्ठित एवं अनुशासित संगठन बताया, जिस पर आज तक कोई गंभीर आरोप नहीं लगा है। निर्वाचन पदाधिकारी मोहन राव ने जानकारी दी कि व्यवसायी संघ की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। उन्होंने कहा कि अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद संघ सदैव मजबूत बना रहा है। 1418 सदस्यों के बीच दो प्रमुख पदों पर निर्विरोध चुनाव संघ की एकता और मजबूती का प्रतीक है।

चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मोहन राव रहे, जबकि उप निर्वाचन अधिकारी के रूप में कन्हैया साह एवं अमर भगत ने भूमिका निभाई। चुनाव कार्य में चंद्रदेव प्रसाद सिंह, दिलीप साह, कन्हैया साह, बी. अभिषेक सहित दर्जनभर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन निरंजन कुमार सिंह ने किया।

0 Response to "जमुई व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बने मदन कुमार सिंह, महासचिव शंकर शाह निर्विरोध"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article