-->
वन महोत्सव पर “साइकिल यात्रा एक विचार” का पर्यावरण संदेश, पौधारोपण कर ग्रामीणों को किया जागरूक

वन महोत्सव पर “साइकिल यात्रा एक विचार” का पर्यावरण संदेश, पौधारोपण कर ग्रामीणों को किया जागरूक



वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में “साइकिल यात्रा एक विचार – जमुई” की टीम ने रविवार को अपने 496वें यात्रा क्रम में मझवे गांव पहुंचकर लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर मनीअड्डा होते हुए लगभग 18 किलोमीटर दूर मझवे ग्राम तक की गई, जहां निजी भूमि पर पौधारोपण भी किया गया। मंच से जुड़े सदस्यों ने कहा कि मानव स्वार्थ के कारण लगातार वनों का विनाश हो रहा है, जिससे पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है।

पेड़-पौधे ही पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। इसलिए उनका संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मौके पर उपस्थित कुंदन सिन्हा और राहुल सिंह राठौर ने कहा कि हमारे संवैधानिक पूर्वजों ने जलवायु परिवर्तन की आशंका को पहले ही भांप लिया था और वन महोत्सव जैसे अभियानों की शुरुआत कर पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने का सपना देखा था। यह महोत्सव हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य वन संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। टीम के सदस्य रोहित कुमार ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व के प्रति जागरूक करना और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इस अभियान में गोलू कुमार, राहुल राठौर, कुंदन सिंह, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, शांतनु सिंह, विशाल सिंह, संकेत सिंह, विवेक कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार रावत, आशीष कुमार, श्याम रावत सहित दर्जनों ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।


0 Response to "वन महोत्सव पर “साइकिल यात्रा एक विचार” का पर्यावरण संदेश, पौधारोपण कर ग्रामीणों को किया जागरूक"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article