-->
भीषण गर्मी में पौधों की सुरक्षा को लेकर "साइकिल यात्रा एक विचार" के सदस्यों की अनूठी पहल

भीषण गर्मी में पौधों की सुरक्षा को लेकर "साइकिल यात्रा एक विचार" के सदस्यों की अनूठी पहल



जमुई, बिहार: "भीषण गर्मी में पौधा का रखें ख्याल, पौधा रखेगा पूरे जीवन आपका ख्याल" – इसी संदेश को लेकर जमुई में साइकिल यात्रा एक विचार संस्था के 20 सदस्यों ने अपनी 493वीं रविवारीय यात्रा के दौरान अनूठी पहल करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जो पार्क, मेन रोड होते हुए महीसोढ़ी चौक तक पहुँची। यात्रा के दौरान सदस्यों ने गर्मी से मुरझा रहे छोटे पौधों के चारों ओर क्यारी बनाकर उन्हें पानी दिया और आवश्यक घेराबंदी कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में महीसोढ़ी मोहल्ले की एक निजी जमीन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया गया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि, "गर्मी का मौसम केवल इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि पौधों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में समय पर पानी देना, मिट्टी की नमी बनाए रखना और पौधों को छाया देना बहुत जरूरी है।" उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के पौधों पर विशेष ध्यान दें। सदस्य अभिनव दुबे ने बताया कि, "जब तापमान 40 डिग्री पार करता है तो छोटे पौधे पानी की कमी से मुरझाने लगते हैं। ऐसे में यदि लोग थोड़ी सी भी जिम्मेदारी लें, तो ये पौधे न केवल जीवित रहेंगे बल्कि भविष्य में हमारे लिए लाभकारी भी साबित होंगे।"इस पर्यावरणीय मुहिम में भाग लेने वाले अन्य सदस्यों में राहुल सिंह राठौर, सचिराज पद्माकर, सीपू परिहार, सूरज सिंह, सिंटू कुमार, गुलशन कुमार, धीरज कुमार, शिव कुमार, विशाल सिंह, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, विवेक कुमार, शुभम कुमार, राजा कुमार, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन सिन्हा, बमबम कुमार, पंकज कुमार, के. पी. शौर्य समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर रविवार को ऐसी यात्राओं के माध्यम से वे जनमानस में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जागृत करते रहेंगे।



0 Response to "भीषण गर्मी में पौधों की सुरक्षा को लेकर "साइकिल यात्रा एक विचार" के सदस्यों की अनूठी पहल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article