-->
ससुर ने ही अपनी बहु की की निर्मल हत्या कर दी

ससुर ने ही अपनी बहु की की निर्मल हत्या कर दी



शुक्रवार की रात जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईटासागर गांव में तेज धार तलवार से सनकी ससुर खेलन मांझी ने अपनी ही बहु रमन मांझी की पत्नी खुशबू देवी की निर्मल हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार वालों में दहशत का माहौल है। घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना की पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को बरामद कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका खुशबू देवी के शव को शनिवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खुशबू देवी की शादी करीब पांच साल पहले रमन मांझी के साथ हुई थी। उससे एक पुत्र भी है।शादी के बाद से अबतक सबकुछ ठीक- ठाक था। घटना से पहले भी किसी प्रकार का लड़ाई, झगड़ा नहीं हुआ था। अचानक खेलन मांझी द्वारा तलवार से अपनी बहू खुशबू देवी के गर्दन पर हमला कर दिया गया। जिससे घटना स्थल पर ही खुशबू देवी की मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

वहीं घटना की जानकारी के बाद जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि ईटासागर गांव में तेज धार तलवार से ससुर खेलन मांझी ने अपनी बहू खुशबू देवी की निर्माण हत्या कर दी है। घटना में प्रयुक्त तलवार को बरामद कर लिया गया। खेलन मांझी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

0 Response to "ससुर ने ही अपनी बहु की की निर्मल हत्या कर दी "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article