
नक्सल कांड के आरोपी दोनो भाई को किया गिरफ्तार।
Saturday
Comment
शनिवार को जमुई पुलिस को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता। अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली की सोनो थाना कांड संख्या-2/2005 13.01.05,धारा-147/148/149/353/307/414/121 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट, 3/4 वि० अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त (1) गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव (2) कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव, पे०-द्वारिका यादव, साकिन-पहाड़पुर, थाना-चरकापत्थर, जिला-जमुई को चरकापत्थर थाना क्षेत्र में देखा गया है।
पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया उक्त टीम एवं एस०टी०एफ० टीम के द्वारा दोनों नक्सली को उसके घर से घेराबंदी करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी का पहचान गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव, कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव पे०-द्वारिका यादव, साकिन-पहाड़पुर, थाना-चरकापत्थर, जिला-जमुई। वही छापामारी टीम में राजेश कुमार झाझा, सह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, सोनो थाना, सह थानाध्यक्ष विशाल कुमार, चरकापत्थर थाना, कुमारी पूर्णिमा,एस०टी०एफ० की टीम, जिला आसूचना इकाई, सशस्त्र बल एवं चालक
0 Response to "नक्सल कांड के आरोपी दोनो भाई को किया गिरफ्तार।"
Post a Comment