-->
सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से है युवा प्रभावित।

सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से है युवा प्रभावित।



रविवार को जमुई स्थित जनता दल कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर को लेकर किया गया बैठक। बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत के द्वारा किया जा रहा था। बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, संगठन मंत्री संतोष सहानी, जिला उपाध्यक्ष भोला खान और खैरा प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि जमुई के युवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ रहे हैं। इससे संगठन मजबूत हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन चारों सीटों पर कब्जा करेगा। वही संगठन को विस्तार के लिए रोशन कुमार शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाया गया। धनराज ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष पद से हटाकर जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। झाझा प्रखंड अध्यक्ष नवोद कुमार को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रवीण कुमार को जमुई प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजा विश्वकर्मा उर्फ आनंद विश्वकर्मा को महासचिव और मंटू कुमार को झाझा प्रखंड का युवा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। अंजनी कुमार को नगर उपाध्यक्ष और सूरज कुमार मालाकार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

0 Response to "सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से है युवा प्रभावित।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article