
चकाई थाना अंतर्गत सात (7) वर्षों से फिरार नक्सली सुकरा हॉसदा गिरफ्तार।
Friday
Comment
शनिवार को पुलिस अधीक्षक जमुई को गुप्त सूचना मिली की चकाई थाना कांड संख्या-114/18, दिनांक-18.08.2018, धारा-16/17/18/19/20/21/22 यू०ए०पी० एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सुकरा हॉसदा को अपने घर के पास देखा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय, जमुई के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम एवं एस०टी०एफ० टीम के द्वारा सुकरा हॉसदा को उसके घर से घेराबंदी करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कांड में संलिप्त शेष अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। वही गिरफ्तार अपराधी का पहचान सुकरा हॉसदा, पे०-बडका हॉसदा, साकिन-नन्हीया (शुक्ल बथाना), थाना-चकाई, जिला-जमुई। के रूप में हुआ है। छापामारी टीम में श्री राजेश कुमार, अनु०पु०पदा०, झाझा। पु०नि० सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार, चकाई थाना। पु०अ०नि० हरेराम दुबे, चकाई थाना।एस०टी०एफ० टीम, जमुई। जिला आसूचना इकाई, जमुई। 1सशस्त्र बल एवं चालक।
0 Response to "चकाई थाना अंतर्गत सात (7) वर्षों से फिरार नक्सली सुकरा हॉसदा गिरफ्तार।"
Post a Comment