-->
 दो लाख महिलाओं तक पहुंचा मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र, हजारों की संख्या में महिलाएं सुना चुकी हैं

दो लाख महिलाओं तक पहुंचा मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र, हजारों की संख्या में महिलाएं सुना चुकी हैं



ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम को पूरे 46 दिन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम ने जमुई जिले की महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक और सामूहिक मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने का एक सशक्त मंच दिया है। यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने, घरेलू हिंसा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित गाँव-टोलों के अन्य सामूहिक मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जमुई जिले की दो लाख महिलाओं को जहाँ सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल चुकी है,

वहीँ दो लाख महिलाओं तक मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र भी पहुँच चुका है। कार्यक्रम में महिलाओं को लीफलेट और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र पढ़कर सुनाया जा रहा है, जिससे वे राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सीधे तौर पर जुड़ सके।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया जा चुका है। कार्यक्रम में महिलाएं खुलकर बोल रही हैं और सामूहिक समाधान की बातें भी कर रही हैं|  सोमवार 2 जून को चकाई, जमुई सदर, लक्ष्मीपुर, खैरा, सिकंदरा, सोनो, ई.अलीगंज एवं झाझा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 22 गाँव में कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें पांच हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं| महिला संवाद कार्यक्रम में कई ऐसी सफलतम कहानियां सुनने को मिली, जो संवाद कार्यक्रम में शामिल अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। वर्ष 2014 में जीविका के समूह से जुड़े। उस समय घर से बाहर नहीं निकला करते थे।

गाँव के लोग मजाक उड़ाते थे। गाँव वाले कहा करते थे की, ये लोग कहाँ जाएगी, क्या करेगी? आज हमलोग दस रूपया के माध्यम से बैंक तक पहुंचे हैं।सबसे पहले ग्राम संगठन, फिर संकुल संघ पहुंचे।आज जीविका से जुडी दीदी जागरूक हो गई हैं,  बैंक में पैसा जमा और निकासी भी करती हैं। आज ग्रामीण परिवेश की महिलाएं इतना जागरूक हुईं,यह सब जीविका परियोजना की देन है। यह बातें जमुई सदर प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में लक्ष्मी जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य रूबी देवी ने कही।रूबी देवी बताती हैं की जीविका समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव आया है। पहले घर से बाहर नहीं निकलने वाली महिलाएं आज बैंक जा रही है। अपने बच्चों को शिक्षित भी कर रही हैं। रूबी देवी के दोनों बच्चों को मेट्रिक और इंटर करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला है।

महिला संवाद कार्यक्रम में विद्या जीविका महिला ग्राम संगठन की कोषाध्यक्ष पूनम देवी महिलाओं को संबोधित करते हुए “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” पर अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि बेटी को पढ़ाना-लिखाना बहुत जरूरी है। बेटियां पढ़-लिखकर बहुत कुछ कर सकती है।आज मेरी बेटी भी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। उसे भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 हजार और 25 हजार रूपया मिला है। विद्या देवी को शौचालय योजना का भी लाभ मिला है। साक्षी जीविका की सदस्य बेबी देवी वर्ष 2019 में सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ी। योजना से जुड़ाव से पहले इनके पति का देहांत हो चुका था। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी।घर-परिवार की स्थिति बहुत ही ख़राब थी| बेबी देवी बताती हैं कि वह अपने बेसहारा महसूस करती थी। किसी के सामने कुछ बोल नहीं पाती थी, लेकिन आज वह योजना का लाभ पाकर श्रृंगार दुकान चलाती है। दुकान से हो रही आमदनी से अपने बच्चों को स्कूल भेज पा रही हैं| बेबी देवी जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत चौडीहा पंचायत के पद्मावत गाँव की रहने वाली हैं। उल्लेखनीय है की 18 अप्रैल 2025 से राज्य के सभी जिलों में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जो जमुई जिले में 15 जून 2025 तक चलेगा। जमुई जिले में कुल 1245 ग्राम संगठनों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें अभी तक कुल 1001  ग्राम संगठन में सफलतापूर्वक इसका आयोजन किया जा चुका है|

0 Response to " दो लाख महिलाओं तक पहुंचा मुख्यमंत्री का सन्देश पत्र, हजारों की संख्या में महिलाएं सुना चुकी हैं "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article