
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही सफलता की मूर्ति
Saturday
Comment
महिलाओं का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की आधारशिला है। आज की नारी सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। इसी का उदाहरण जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के रूप में देखने को मिल रहा है। महिला जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने-अपने कार्यक्षेत्र को संभाल रही हैं। बता दे कि महिलाएं प्रशासन, समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं। इनकी सफलता से न केवल समाज को दिशा मिल रही है। बल्कि अन्य महिलाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिल रही है। जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में कार्यरत दुलारी देवी ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा आज महिलाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं।
सरकारी कार्यालयों से लेकर विज्ञान, खेल, राजनीति, शिक्षा और सुरक्षा बलों तक हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। श्रीमती देवी का मानना है कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। उनके प्रयासों से जमुई में कार्य एवं विकास में सुधार हुआ है और लोगों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल रहा है।
0 Response to "महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही सफलता की मूर्ति"
Post a Comment