जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, दिल्ली रैली में अधिक भागीदारी पर जोर
Monday
Comment
जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। बैठक में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट चोरी महा रैली’ में अधिक से अधिक संख्या में जमुई से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर प्रमुख चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अमर आजाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है और जमुई जिला कांग्रेस की सहभागिता रैली की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महा रैली में जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला महासचिव श्रीनिवास सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहंशाह जी, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष जैसे उदय, मकेश्वर यादव , मंटू जी, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमार पुष्पराज, नितेश राजा, उदय शंकर झा, सुनील कुमार मंडल, अविनाश सिंह, रामाश्रय , किसान सेल के जिला अध्यक्ष नरेश, पंकज कुमार सिंह, कुमार गंधर्व, प्रकाश सिंह, आस्तिक सिंह सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और सभी ने दिल्ली रैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया।

0 Response to " जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, दिल्ली रैली में अधिक भागीदारी पर जोर"
Post a Comment