-->
जमात इस्लामी हिंद  लखमिनिया के द्वारा 50 कंबल का वितरण ।

जमात इस्लामी हिंद लखमिनिया के द्वारा 50 कंबल का वितरण ।



बलिया (बेगूसराय) फ़रोग़ उर रहमान

बाढ़ के समय प्लास्टिक भोजन, आग लगने के समय कपड़ा बर्तन, जाड़े के समय कंबल गरम कपड़ा लेकर गरीबों बेसहारा की  मानव सेवा करने वाली संगठन जमाते इस्लामी हिंद लखमीनिया के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी शिविर लगाकर गरीबों के बीच अच्छे क्वालिटी का कंबल वितरण कार्यक्रम सोमवार को बलिया नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत लखमीनिया वार्ड नंबर 21 में किया गया । जमाते इस्लामी हिंद लखमीनिया के अध्यक्ष मुफ्ती इफ्तिखार हुसैन हसीबी की अध्यक्षता में उनके नए आवास पर शिविर लगाकर लखमिनिया के लगभग 50 जरूरतमंदों के बीच जमात इस्लामी हिंद के द्वारा लोगों की मदद करने हेतु 50 कंबल का वितरण किया गया है ।


जमात इस्लामी हिंद हर समय समय पर लोगों की मदद कर हाथ बढ़ाकर मानव सेवा करने में बढ़कर भाग लिया करती है । जमात इस्लामी हिंद का ऐसा मानना है कि मानव सेवा भी सबसे बड़ा धर्म है। जिसके अंतर्गत बाढ़ के समय में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री  वितरण किया जाता है। आग लगने की घटना के समय अग्नि पीड़ितों के बीच में बर्तन कपड़ा इत्यादि जमात इस्लामी के द्वारा दी जाती है। इसके अलावा गरीब बच्चियों की शादी में मदद की जाती है। बीमार गंभीर रोग से ग्रसित लोगों के इलाज में भी जमात इस्लामी बढ़कर मदद करती है। कंबल वितरण समारोह में डॉक्टर रिजवान अहमद, प्रोफेसर अशर हमीदी, काज़ी मोहम्मद कमर कलीम साहित्य कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "जमात इस्लामी हिंद लखमिनिया के द्वारा 50 कंबल का वितरण । "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article