-->
बैठक में लिया गया कई बड़े फैसले।

बैठक में लिया गया कई बड़े फैसले।



सोमवार को जमुई स्थित जैन स्वराज कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मदेव यादव के नेतृत्व में जिला कार्यवाहक समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के साथ हुई राज्य कोर कमिटी की बैठक में पारित प्रस्तावों एवं निर्णयों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष श्री मनोज भारती के प्रस्तावित आगमन की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। राज्य कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव एवं निर्णय के रूप में जन सुराज पार्टी के झंडा और लोगो में गांधी जी के साथ अंबेडकर साहब भी होंगे। (२)संविधान सभा के प्रारूप को फाइनल स्वरूप दिया गया।(३) अनुमंडल को इकाई मानकर प्रखंड स्तर पर 251, पंचायत स्तर पर 51, ग्राम समिति स्तर पर 11 से 21 सदस्यों को नामित किया जाएगा।

(४)पूर्व आईपीएस आनंद शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण बिहार में २९ दिसंबर से बाइक रैली की शुरुआत किया जाना तय हुआ है।(५)प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।(६) प्रत्येक प्रखंड स्तर पर.. a.500+ युवा संवाद b.500+ महिला संवाद (शक्ति संवाद)c. 500+ अंबेडकर संवाद d.500+ कर्पूरी संवाद e.500+ विचार मंच संवाद कार्यक्रम तय किया गया है।(७)वर्ष 2025 में फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती सप्ताह में गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी का 'खुला अधिवेशन' का कार्यक्रम तय किया गया है।(८) कुछ महीने पूर्व जमीन सर्वे के नाम पर चल रही लूट एवं मनमानी के विरोध में प्रशांत किशोर जी के द्वारा विरोध करने पर रोक लगी थी। पुनः सर्वे कार्य चालू किया गया।लूट और मनमानी फिर से यथावत चालू है।


इसके विरोध में संपूर्ण बिहार में जनवरी में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम तय किया गया।बैठक के अंत में जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारी/सदस्यों एवं प्रखंड कार्यवाहक समिति के पदाधिकारी/सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष के जमुई आगमन के पूर्व की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अनिल प्रसाद साह (स्टेट कमिटी),उत्तम कुमार (उपाध्यक्ष), सत्येंद्र कुमार (उपाध्यक्ष), गोपाल पंडित (उपाध्यक्ष),संजीव कुमार सिंह (उपाध्यक्ष), गीता भारती (अनुमंडल महिला अध्यक्ष), जिला कार्यालय प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा, प्रिंस कुमार पांडे (युवा समिति), रंजीत कुमार वर्मा (विचार मंच),अशोक कुमार शर्मा ,धर्मेंद्र मंडल शामिल हुए।


   

0 Response to "बैठक में लिया गया कई बड़े फैसले।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article