
डीएम ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की।
Wednesday
Comment
डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान अधिप्राप्ति 2024–25 एवं बिहार राज्य फसल सहायता योजना की समीक्षा की। डीडीसी सुमित कुमार , जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. आकिब आदि पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी सहकारिता प्रखंड प्रसार पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। डीएम ने कहा कि धान अधिप्राप्ति 2024–25 के अंतर्गत कुल 89 किसानों से अब तक 746.06 एम.टी. धान की खरीद की गई है। उन्होंने धान अधिप्राप्ति में और तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों के निबंधन की जानकारी ली और वांछित निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार–प्रसार किए जाने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन हो सके। जिलाधिकारी ने प्रखंडवार किसानों के धान के समर्थन मूल्य के भुगतान की जानकारी ली और सभी किसानों को ससमय भुगतान किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रखंडवार बिहार राज्य फसल सहायता के सत्यापन से संबंधित विषयों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बिहार राज्य फसल सहायता के सत्यापन हेतु कृषि समन्वयक को सत्यापन कार्य करने हेतु प्रेरित कर ससमय सत्यापन कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया।
0 Response to "डीएम ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की।"
Post a Comment