-->
 नगर क्षेत्र के लोगों को जल जमाव की समस्या से जल्द मिलेगी राहत श्रेयसी सिंह।

नगर क्षेत्र के लोगों को जल जमाव की समस्या से जल्द मिलेगी राहत श्रेयसी सिंह।



जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से भेंट कर जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित इंटरसेप्शन एंड ड्रेनेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जल्द से जल्द स्थापना और निर्माण कार्य का आरंभ कराने हेतु आग्रह किया।

मंत्री नितिन नवीन ने जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि जमुई नगर को जलजमाव और बेहतर अपशिष्ट जल प्रबंधन लिए प्रतिबद्ध अति आवश्यक एसटीपी योजना के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सभी बाधाओं को दूर करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य आरंभ होगा। भेंटवार्ता के दौरान जमुई नगर परिषद उपाध्यक्ष नीतीश साह और वार्ड संख्या - 30 के वार्ड प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

0 Response to " नगर क्षेत्र के लोगों को जल जमाव की समस्या से जल्द मिलेगी राहत श्रेयसी सिंह।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article