-->
बड़ा सड़क हादसा दो की मौत तीन की हालत नाजुक।

बड़ा सड़क हादसा दो की मौत तीन की हालत नाजुक।



रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे जमुई जिले के खैरा सोनो मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार 3 बाइक असंतुलित होकर एक साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना के बाद खैरा थाना की गश्ती वाहन मौके पर पहुंची और सभी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां जांच के दौरान सदर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वही दोनों मृतक युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ गंगा सिंह के पुत्र उज्ज्वल सिंह के रूप में हुई है।जबकि तीनों घायलों की पहचान केन्डीह गांव निवासी त्रिपुरारी महाराज के पुत्र शिवम कुमार और खैरा बाज़ार निवासी सुभाष पांडेय के पुत्र सुजय पांडेय, और मुन्ना पांडे के पुत्र अंशु पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान ही सभी लोगों ने खाना पीना खाया और खैरा सोनो मुख्य मार्ग पर रेस लगाने के लिए निकल गए।

वही नरियाना पुल पर तीनों की बाइक आपस में टकरा गई।जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीनों घायलों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

0 Response to "बड़ा सड़क हादसा दो की मौत तीन की हालत नाजुक।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article