-->
धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।

धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।



रविवार को जमुई के शास्त्री कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ-साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में जिले के कायस्थ बंधुओं पूजा समारोह में उपस्थित रहें। पूजा अर्चना समारोह के कमेटी के सदस्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया इस पूजा को लेकर सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थी। चित्रांश परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामाशंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कायस्थों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक है चित्रगुप्त पूजा साथ ही आने वाले कायस्थ परिवार का स्वागत करते हुए सभी का अभिवादन किया। मौके पर उपस्थित  पूर्णभ शरद ने कहा इस अवसर पर पूजा अर्चना के माध्यम से कायस्थ परिवार एक जगह मिलते हैं और साथ ही साथ आपने सुख दुख को बांटने का मौका मिलता है।

कायस्थ युवा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने बताया चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से हमलोगो को एक जुट होकर पूजा अर्चना के अलावे समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने पर भी विचार करते हैं। इस मौके पर निहाल सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, शतेन्द्र कुमार सिन्हा, शत्रुघन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार बबलू, सत्यम कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, सूर्य प्रकाश , कुंदन सिन्हा, राजीव रंजन, रामा शंकर सिन्हा, विवेक कुमार, गौरीशंकर सिन्हा, कमल सिन्हा, अंकित सिन्हा, विवेक कुमार लक्की, सचिराज पद्माकर,धिरज कुमार सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

0 Response to "धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article