-->
63.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया धान की फसल।

63.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया धान की फसल।



सोमवार को कृषि विभाग के द्वारा खरीफ मौसम के धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। निरिक्षण जमुई जिला के जमुई प्रखंड के इंदपे पंचायत में जिला सांख्यिकी कार्यालय जमुई से प्राप्त सम संभावित संख्या के आधार पर कृषक इंद्रदेव गोप के खेत में धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी बृजेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अमरिंदर कुमार सिंह, सुशील कुमार चौधरी, मनीष कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया।

जिसमें सहायता पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार जिला कृषि पदाधिकारी जमुई श्री अमरेंद्र कुमार सिंह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जमुई श्री सुशील कुमार चौधरी, मनीष कुमार,  शिवेंद्र कुमार कृषि समन्वयक, केशव कुमार किसान सलाहकार, मुखिया ग्राम पंचायत इंद्रपे के संतोष यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। वैज्ञानिक संभावित पद्धति को अपनाते हुए प्रयोग संपन्न किया गया । कार्यक्रम में कृषक इंद्रदेव गोप के खेत में 10 x5 मी.आयताकार क्षेत्र में कटनी की गई। जिसमें 31.520 किलोग्राम धान हुआ जो 63.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर को दर्शाता है । जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा अनुदानित दर पर चना बीज चयनित किसानों को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी श्रीमती शर्मा ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं को दूर करने की कोशिश हर समय रहेगा।

0 Response to "63.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया धान की फसल।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article