
215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मलयपुर कैम्प में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया।
Tuesday
Comment
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 215 वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेन्ट श्री जोगेन्द्र सिंह मौर्य के नेतृत्व में पुलिस लाइन मलयपुर, जमुई में 09 अप्रैल 2024 को "शौर्य दिवस" के रूप में मनाया गया। इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उदेश्य केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीरों के द्वारा किये गये वीरता को स्मरण करना है। इस दिवस का इतिहास है कि पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा से सटे कुछ भारतीय क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाने के उद्देश्य से पाकिस्तान ने 09 अप्रैल, 1965 को ऑपरेशन "डेजर्ट हॉक " चलाया था जिसके अन्तर्गत उन्होने पश्चिमी पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर रन ऑफ कच्छ (गुजरात) में 'सरदार' और 'टाक' चौकियों पर हमला किया था। तत्कालिन समय में उस चौकियों कि सुरक्षा हेतु के०रि०पु०बल की द्वितीय वाहिनी कि 04 कम्पनीयों तैनात थी। 09 अप्रैल को लगभग 0330 बजे पाकिस्तानी सेना की इन्फेन्ट्री ब्रिगेड द्वारा उस चौकियों पर किये गये हमले का इस बल के जवानों ने दृढ़तापूर्वक डटकर सामना किया तथा उनके आक्रमण को निष्फल कर दिया तथा पाकिस्तानी सेना के 34 जवानों को मार गिराया एवं 04 जवानों को जीवित पकड़ लिया गया था। इस कार्यवाई में द्वितीय बटालियन के जवानों की दृढ़ता और पराकम ने पाकिस्तानी इन्फेन्ट्री ब्रिगेड को 12 घंटे तक निकट नहीं आने दिया। इतिहास में किसी भी सैनिक लड़ाई में यह एक अद्वितीय कार्य है, जिसमें अर्धसैनिक बल की एक छोटी सी टुकड़ी ने पूरे एक ब्रिगेड के सुनियोजित आक्रमण को निष्फल कर दिया था। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ऐसे वीर नायकों के अदम्य साहस व उनको अनुकरण करने के उद्देशय से तथा बल के सदस्यों को प्रेरित करने हेतु केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में प्रत्येक वर्ष 09 अप्रैल को "पराकम / शौर्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
पराकम / शौर्य दिवस" के अवसर पर 215 बटा० के द्वारा आज विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसके तहत श्री जोगेन्द्र सिंह मौर्य, कमाण्डेन्ट 215 बटा० एवं अन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा बल के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित किया गया तथा श्री जोगेन्द्र सिंह मौर्य, कमाण्डेन्ट 215 बटा० को परिसर स्थित क्वार्टर गार्ड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैम्प परिसर में वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दिवस में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री जोगेन्द्र सिंह मौर्य, कमाण्डेन्ट 215 बटा० ने किया। उनके द्वारा सम्मेलन में शहीद सिपाही/ जीडी रोहित कुमार की पत्नी, वीर नारी प्रिया कुमारी (जमुई) एवं इस वाहिनी के वीरता पदक प्राप्त कार्मिकों, सूबेदार मेजर/ जीडी अरविन्द कुमार, उप निरी०/ जीडी संजय कुमार सिंह, हव०/ जीडी नरेन्द्र कुमार, सिपाही/ जीडी विपिन कुमार को सम्मानित किया गया। उन्होने सभी जवानो को हौसला अफजाई किया और उन्होने बताया कि आप सभी की मेहनत और शौर्य की बदौलत 215 बटालियन लगातार पिछले वर्षों से बिहार में परिचालनिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रो में विभिन्न उपलब्धियों हासिल की। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री प्रणव प्रकाश (सहा० कमा०), एस.एम. / जीडी अरविन्द कुमार, निरी०/ जीडी राजेश कुमार पाल, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
0 Response to "215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मलयपुर कैम्प में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 09 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया।"
Post a Comment