-->
आदिवासी महिला ने पुलिस के जवान को फ्री में नहीं दिया जामुन तो भरा हुआ टोकरी को सड़क पर फेंका।

आदिवासी महिला ने पुलिस के जवान को फ्री में नहीं दिया जामुन तो भरा हुआ टोकरी को सड़क पर फेंका।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा,ऐसा ही मामला जमुई शहर के कचहरी चौक का है जब एक आदिवासी महिला फ्री में पुलिस जवान को जामुन नहीं दिया तो पुलिस जवान महिला का टोकरी को फेंक दिया घटना शुक्रवार की है जब कचहरी चौक पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक पुलिस के जवान के द्वारा जामुन बेच रही आदिवासी महिला का भरी टोकरी को सड़क पर फेंक दिया।महिला की बस गलती सिर्फ इतना सा है कि उसने फ्री में पुलिस जवान को जामुन नही दिया।इस घटना के बाद कचहरी चौक पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गए।मामला बढ़ता देख पुलिस के जवानों ने महिला को चार सौ रुपए हर्जाना के रूप ने दे दिया और मामला रफा दफा करने को कहा। जानकारी के अनुसार कैदी वाहन चालक के पुलिस जवान महेश सिंह रोज की तरह कैदी लेकर जमुई कोर्ट आए हुए थे। उसी दौरान कचहरी चौक पर जामुन बेच रही आदिवासी महिला से कमीशन के तौर पर जामुन मांगा। लेकिन महिला ने फ्री में जामुन नही देंगे की बात पर अड़ गई।उसके बाद पुलिस जवान महेश सिंह ने वर्दी का धोश और दबंगई  दिखाते हुए जामुन से भरी टोकरी को सड़क पर फेक दिया और उसे पैरो से रौंद दिया। इस दौरान पुलिस पब्लिक के बीच थोड़ी देर के लिए गहमा गहमी भी हुए।जामुन बेचने वाली पीड़ित आदिवासी महिला संझली मरांडी और सरिता सोरेन बरहट थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव से 15K.M सफर कर अपने छोटे से दुधमुहा बच्चे को लेकर जामुन बेचने कचहरी चौक पर हर दिन आती है।पीड़ित महिलाओं ने बताया कि 10 किलो जामुन लेकर बेचने के लिए आए है। पुलिस गाड़ी का ड्राइवर बता कर मेरा जामुन जबरदस्ती उठाने लगा। जब मैंने मना किया तो उसने सारा जामुन उठाकर सड़क पर फेंक दिया।  महिला ने आगे बताया कि वह हर दिन हम लोगों को तंग कर एक दो किलो जामुन फ्री में लेकर चला जाता था। वही पुलिस के जवान महेश सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कैदी वाहन को लाने ले जाने में दिक्कत होती थी।इसी को लेकर महिला की  टोकरी हटाने को लेकर कहा था। जामुन की टोकरी हटाने के दौरान जामुन पलटकर रोड पर गिर गया।


वही इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह ने कहा है कि अगर पुलिस के जवान या वाहन चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार किया गया है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "आदिवासी महिला ने पुलिस के जवान को फ्री में नहीं दिया जामुन तो भरा हुआ टोकरी को सड़क पर फेंका।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article