-->
मुंगेर के उपनिदेशक ने मत्स्य कार्यालय का किया उद्घाटन

मुंगेर के उपनिदेशक ने मत्स्य कार्यालय का किया उद्घाटन

 



जमुई जिला मत्स्य कार्यालय जमुई का अनुरक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत कार्यालय का उद्घाटन मुंगेर क्षेत्रीय के उपनिदेशक  सुलेन्द्र कुमार एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वही इस अवसर पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार चौबे,  मत्स्य विकास पदाधिकारी अभय कुमार,  राजीव कुमार पासवान , धीरज कुमार, कोमल कुमारी, सहायक शैलेंद्र चतुर्वेदी,  प्रदीप कुमार एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति जमुई के मंत्री सुनील पाल, अध्यक्ष राजेंद्र यादव  एवं विनय कुमार, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे। उपनिदेशक मुंगेर क्षेत्रीय सुलेन्द्र कुमार ने जमुई जिला मत्स्य पदाधिकारी को के कामों को सराहना करते हुए कहा कि जमुई जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया ने काम के प्रति काफी सजग रहें।  जमुई मत्स्य विभाग पहले काफी पीछे चल रहे थे। आज जमुई जिला मत्स्य पालन क्षेत्र में पूरे बिहार में एक नंबर पर है। कार्यालय का भवन काफी जर्जर था। विभाग को वस्तुस्थिति की जानकारी देकर लगातार कार्यालय मरम्मत के लिए अपने बढ़िया अधिकारी से लगातार लगे रहे जिसका प्रतिफल भी मिला। जमुई मत्स्य कार्यालय के लिए थोड़ी सी राशि मिली। इस राशि से पूरे कार्यालय को व्यवस्थित किया। जो सराहनीय कार्य है।

0 Response to "मुंगेर के उपनिदेशक ने मत्स्य कार्यालय का किया उद्घाटन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article