
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मायके वाले ने लगाया हत्या का आरोप
जमुई जिलें के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रानहन गांव मैं बुधवार की शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए ।इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक महिला के परिजनों को दिया।सूचना मिलते है ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दिया।सिकंदरा पुलिस महिला की शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।मृतक महिला कि पहचान रिमझिम कुमारी 22 वर्ष पति दीपक राम के रूप में हुए है।घटना के बारे में मृतक महिला की मां रेणु देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी सिकंदरा प्रखंड के रानहन गांव निवासी राजेंद्र राम के पुत्र दीपक राम के साथ हिंदू रिति रिवाज के साथ किया था। लेकिन छह महीने पूर्व से ही दामाद के द्वारा लगातार बाइक के लिए पैसे का डिमांड किया जाने लगा।इस दौरान कुछ पैसा भी दिया गया। लेकिन बाइक नही देने के कारण उसके साथ मारपीट करने लगा। मां ने बताया की बुधवार देर शाम मेरी बेटी की हत्या गला दवाकर कर दिया गया और उसे फांसी से लटका दिया।मृतक महिला की मां ने बताया की बेटी की हत्या की खबर दामाद के द्वारा फोन पर दिया गया और कहा की बेटी का अंतिम संस्कार आकर कर लो। इस दौरान उनलोगो ने छह महीने के बच्चे को अपने साथ ले गया। वही घटना को लेकर सिकंदरा थानाअध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया की एक महिला ने आत्महत्या की है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0 Response to "महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मायके वाले ने लगाया हत्या का आरोप"
Post a Comment