
समारोह आयोजित कर नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन के साथ सम्मान।
Thursday
Comment
जमुई के शिल्पा विवाह भवन में भव्य समारोह का आयोजित कर पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया साथ ही उन्हें यथोचित सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह उर्फ महेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि इस अवसर पर जिले के अलग अलग जगहों से लोग मौजूद रहें। मौके पर उपाठिक लोगो ने - सोनिया - राहुल - प्रियंका - ई. गुप्ता के नारे से गुज उठा जमुई सहर इन सभी राजनेताओं के नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए इनके हाथों को सबल , सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। अभिनंदन सह सम्मान समारोह उत्स्वी माहौल में संपन्न हो गया। कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी एवं निर्धारित समारोह के ई. आई. पी. गुप्ता ने अभिनंदन सह सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि नए जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत तमाम नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के कार्यकाल में कांग्रेस का चहुमुखी विकास होगा और यह राष्ट्रीय पार्टी एकबार फिर नए तेवर में नजर आएगी। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश में सीधे तौर पर वैचारिक लड़ाई लड़ी जा रही है जिसका माध्यम युवा वर्ग है।
वर्तमान समय तथा आने वाले समय में कांग्रेस का दारोमदार आपके कंधों पर टिका हुआ है , अतः यह जरूरी है कि आप न सिर्फ विचारों से बल्कि शैक्षणिक रूप से स्वयं को सशक्त बनाएं। मीडिया जगत में सोशल मीडिया तथा मीडिया के विभिन्न माध्यमों से युवाओं के साथ लोगों के बीच कांग्रेस के विचारों को और अपनी आवाज को तार्किक और मजबूत तरीके से रखें ताकि समाज विरोधी ताकतें अपने मंसूबों को सफल नहीं बना सके। उन्होंने दलीय समर्थकों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे उनका दल यथोचित सम्मान करेगी। पार्टी के अंदर और बाहर गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पार्टी विरोधी कार्य या बयानबाजी करेंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए जाने में देर नहीं लगेगी। जमीन से लेकर बड़े ओहदेदारों का सामान भाव से सम्मान किया जाना कांग्रेस की संस्कृति रही है , इसे और तब्जजो दी जाएगी। ई. गुप्ता ने साफ - साफ कहा कि दलीय समर्थक गांव - गांव का भ्रमण करें और जनता को दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत करा कर उनका विश्वाश जीतें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य ई. गुप्ता ने जिलाध्यक्ष समेत तमाम नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अशेष बधाई और अनंत शुभकामना दी है। प्रखर कांग्रेसी धीरेंद्र कुमार सिंह , विदूशेखर सिंह , कुमारी श्यामा पांडे , रामाश्रय सिंह उर्फ "झून्ना जी " , सदानंद प्रसाद , दीपक उर्फ कर्पूरी ठाकुर , निमायचंद मुखर्जी , प्रकाश तांती , अशोक तांती , रामेश्वर यादव , अरविंद मंडल , लुकमान अंसारी , सुभाष मिश्रा , नवल किशोर सिंह , रामानुज सिंह , परमेश्वरी सिंह आदि ने भी समारोह को संबोधित किया और राजेंद्र प्रसाद सिंह के जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर खुशी जताई।
0 Response to "समारोह आयोजित कर नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन के साथ सम्मान। "
Post a Comment