-->
 लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर की लू लगने से मौत।

लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर की लू लगने से मौत।



शुक्रवार को जमुई जिले के लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर की लू लगने से मौत हो गई मृतक इंजीनियर की पहचान अजीत कुमार आजाद 50 वर्ष जो मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रूप में हुए है। अजीत कुमार आजाद 2009 से लघु सिचाई विभाग जमुई में कार्यरत थे। वहीं की पत्नी कुमारी बिंदु शेखपुरा जिले में प्रखंड सीडीपीओ के पोस्ट पर कार्यरत हैं।जो पूर्व में भी जमुई में कार्यरत थे।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों झाझा नगर परिषद का चुनाव हुआ था। जहां इनकी ड्यूटी लगी हुए थी। चुनाव ड्यूटी के दौरान ही इनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। धीरे धीरे कमजोरी महसूस होने लगा था। जिसके बाद इन्हें एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां इनका उपचार किया जा रहा था। उपचार कर रहे डॉक्टर ने लू लगने की बात इनके परिजनों को बताया था।शुक्रवार अचानक इनकी तबीयत घर पर खराब हो गए। आनन-फानन में साथ काम कर रहे कर्मियों के द्वारा इन्हें सदर अस्पताल जमुई लाने के दौरान रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर की मौत की सूचना परिजनों को दे दिया गया है।

0 Response to " लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियर की लू लगने से मौत।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article