-->
नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत।

नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत।



रविवार को जमुई बिहारी नदी घाट में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने के कारण मौत हो गई मृतक बच्चे की पहचान 13 वर्षीय आदित्य कुमार पिता मुन्ना वर्मा सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुए है।बताया जा रहा है कि आदित्य अपने दोस्तो के साथ नदी नहाने गया हुआ था।बच्चे अपने चार दोस्तो के साथ नहाने के लिए पास के ही बिहारी नदी घाट में गए हुए थे। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में समाने लगे।जिस जगह पर बच्चे डूबे हैं उस जगह पर करीब 20 फीट की गहराई बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

0 Response to "नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article