-->
  गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा।

गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा।


बिहार के खगड़िया जिला अंतर्गत अगुवानी - सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार शाम को गंगा नदी में गिर गया। इसके तीन पिलर नदी में समा गए। जानकार बताते हैं कि पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिर गया है। इससे गंगा में कई फीट ऊंची लहर उठ गई। इस सेतु को एसपी सिंगला कंपनी की ओर से बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को खगड़िया जिले के परबत्ता में पुल निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके बाद 9 मार्च 2015 को पुल निर्माण का काम शुरू हुआ था। पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर है।एक साल पहले भी इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था। तीन पिलरों के 36 स्लैब यानी करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी इसे बना रही है। यह पुल अगुवानी और सुल्तानगंज घाट भागलपुर जिला के बीच बन रहा है। इसके बन जाने के बाद बरौनी , खगड़िया एनएच 31 और दक्षिण बिहार के मोकामा , लखीसराय , भागलपुर , मिर्जा चौकी एनएच 80 आपस में जुड़ जाएगा। बिहार के खगड़िया की ओर से 16 किलोमीटर और सुल्तानगंज की ओर से चार किलोमीटर लंबा एप्रोच रोड के जरिये उत्तर बिहार सीधे मिर्जा चौकी के रास्ते झारखंड से जुड़ जाएगा। 

0 Response to " गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article