-->
विधान परिषद प्रत्याशी को पितृ शोक।

विधान परिषद प्रत्याशी को पितृ शोक।

 



मुंगेर - जमुई - लखीसराय - शेखपुरा स्थानीय निकाय से सम्बंधित विधान परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी एवं सिकंदरा निवासी गुड्डू यादव के पूज्य पिता विष्णुदेव यादव का निधन हो गया। 65 वर्षीय श्री यादव पेशे से अमीन थे। उन्हें सामाजिक कार्यों में भी खास दिलचस्पी थी। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी के अलावे तीन पुत्र और दो पुत्री समेत भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंगेर स्थित गंगा नदी के तट पर किया गया जहां सैकडों लोगों ने उन्हें भाव - भीनी विदाई दी। बड़े पुत्र बाबूलाल यादव ने पूज्य पिता को मुखाग्नि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 

दिवंगत श्री यादव की पुत्रवधु एवं जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने भारी मन से बताया कि पूज्य पिताजी (श्वसुर जी) रविवार को सिकंदरा स्थित घर में पैर फिसलने से गिर पड़े और अचेत हो गए। आनन - फानन में उन्हें चिकित्सा के लिए निजी क्लीनिक में दाखिल कराया गया जहां इलाज के दरम्यान उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने उनके निधन को परिवार के साथ समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , प्रमुख समाजसेवी भुनेश्वर यादव उर्फ मुखिया जी , अजय यादव , जिला पार्षद धर्मदेव यादव ,  अधिवक्ता डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव ,  समाजसेवी नरेश यादव , रामदेव यादव आदि ने भी समाजसेवी विष्णुदेव यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

0 Response to "विधान परिषद प्रत्याशी को पितृ शोक।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article