-->
खूब हुआ उत्पाद विभाग की गाड़ियों की डाक

खूब हुआ उत्पाद विभाग की गाड़ियों की डाक

दोनों दिन महिला भी डाक में लगाई बोली


जमुई। आकाश राज


वाहनों की नीलामी में महिलाओं की भागीदारी काफी रही। नीलामी में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं बोली लगाने में पीछे नहीं हटी। 160  वाहन की नीलामी में  करीब एक करोड़ रुपए


से अधिक सरकारी कोष जमा हुआ। सबसे ज्यादा डाक स्कार्पियो की हुई। स्कार्पियो का सरकारी डाक 150 लाख था।  55 लोगों ने फार्म स्कार्पियो पर डाला और अंतिम बोली सात लाख  दस हजार रुपए हुआ।

जिले में उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों 165 वाहनों में 160 वाहन का उत्पाद विभाग कार्यालय में नीलाम हुआ। पहला दिन 109 वाहन में नीलाम 87 वाहन को लोगों ने लिया। वहीं दूसरे दिन 49 वाहन को  11 बजे दिन से नीलामी शुरू हुआ। दुसरे दिन भी उत्पाद कार्यालय के बाहर सबेरे से ही वाहन की बोली लगाने आए हुए थे। गाड़ी की संख्या अधिक होने के कारण लोगों की तादाद बहुत ज्यादा था। हर बार की अपेक्षा इस बार नीलामी में काफी भीड़ देखी गई। गाड़ी लेने के लिए काफी लोग उत्साहित थे और काफी बढ़ चढ़कर नीलामी में बोली भी लगाए। नीलामी में हजारों आदमी से अधिक लोग बोली लगाने आए थे। जमुई जिले के लगभग सभी प्रखंड के लोग उपस्थित थे। वहीं बंगाल, झारखंड और बिहार के छपरा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, बांका सहित कई शहरों के कवारी व्यापारी से लेकर मोटर वाहन व्यापारी तक नीलामी में अपनी बोली लगा रहे थे। दो दिनों तक नीलामी का कार्यक्रम चला और 165 गाड़ी में 160 गाड़ी की बिक्री हो गई।

  नीलामी प्रक्रिया में उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर सहित कई अधिकारी और दर्जनों पुलिस उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था में दर्जनों पुलिस लगाए गए थे। शामियाना टेंट लगा हुआ था। माइकिंग और ड्रोन कैमरा का व्यवस्था भी किया गया था। माईकिंग के द्वारा लोगों को बुलाया जा रहा था। वही डॉन कैमरा व विडियो कैमरा से फोटो किया जा रहा था। नीलामी शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

0 Response to "खूब हुआ उत्पाद विभाग की गाड़ियों की डाक"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article