-->
पहली बार उत्पाद विभाग की डाक में महिला भी लगाई बोली

पहली बार उत्पाद विभाग की डाक में महिला भी लगाई बोली


 उत्पाद विभाग की वाहनों की हुई नीलामी

दो चक्का वाहन से लेकर 6 चक्का वाहनों की लगी बोली

जमुई। आकाश राज


जिले में उत्पाद अधिनियम के तहत 165 वाहनों में 109 वाहन का उत्पाद विभाग कार्यालय में नीलाम हुआ। 109 वाहन में 87 वाहन को लोगों ने लिया। वहीं 49 वाहन को मंगलवार को 11 बजे दिन से नीलामी होगी। गाड़ी की संख्या अधिक होने के कारण लोगों की तादाद बहुत ज्यादा था। कई गाड़ी पर 53- 54 लोग  निलामी में अपना भाग आजमा रहे थे। हर बार की अपेक्षा इस बार नीलामी में काफी भीड़ देखी गई। गाड़ी लेने के लिए काफी लोग उत्साहित थे और काफी बढ़ चढ़कर नीलामी में बोली भी लगाए। सरकारी दाम से हर वक्त 3 से 4 गुना गाड़ी का दाम लोगों ने लगाकर खुशी-खुशी दिया।

नीलामी में जमुई जिले के लगभग सभी प्रखंड के लोग उपस्थित थे। वहीं बंगाल, झारखंड और बिहार के पूर्णिया बेगूसराय सहित कई शहरों के कवारी व्यापारी से लेकर मोटर वाहन व्यापारी तक नीलामी में अपनी बोली लगा रहे थे। समय अधिक होने के कारण 49 वाहन का नीलामी सोमवार को नहीं हो सका अधिकारियों ने मंगलवार को 11 बजे दिन से नीलामी का समय रखा है। मंगलवार को 11 बजे दिन से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। नीलामी में डीएसपी सदर, परिवहन पदाधिकारी कुमार अनुज, उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर सहित कई अधिकारी और दर्जनों पुलिस उपस्थित थे।

सुरक्षा व्यवस्था में दर्जनों पुलिस लगाए गए थे। शामियाना टेंट लगा हुआ था। माइकिंग और ड्रोन कैमरा का व्यवस्था भी किया गया था। माईकिंग के द्वारा लोगों को बुलाया जा रहा था। वही डॉन कैमरा व विडियो कैमरा से फोटो किया जा रहा था। लोगों के बैठने के लिए दर्जनों कुर्सियां मंगाई गई थी। आदमी अधिक होने के कारण कुर्सी कम पड़ गया था। नीलामी शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। गाड़ी लेने की होड़ जिले के लोगों में काफी देखा जा रहा है। डाक में पहली बार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी उपस्थित हुई थी। सभी महिलाएं बोली भी लगाई।

0 Response to "पहली बार उत्पाद विभाग की डाक में महिला भी लगाई बोली"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article