कांग्रेस ने जिले में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत
Sunday
Comment
कांग्रेस ने रविवार से जिले में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की। पार्टी ने जिले में पांच लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान की शुरुआत से पहले इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने जमुई - खैरा मुख्य मार्ग में बैठक की।
कहा कि अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य ई.आईं. पी. गुप्ता ने बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब एकबार फिर जनता को पहले वाली कांग्रेस की याद सताने लगी है। यह सिर्फ दल नहीं वरन एक विचारधारा है। आमजन इसकी विचारधारा को आत्मसात कर कांग्रेस को सबल , सशक्त और सक्रिय बनाएं तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
उन्होंने पार्टी की सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत दो तरह से सदस्य बनाए जाएंगे , पहला डिजीटल तरीके से और दूसरा सदस्यता फार्म के माध्यम से। ई. गुप्ता ने जमुई जिला के अलावे कई अन्य जिलों में सदस्यता अभियान को गति दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि 05 लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है , जिसपर तेजी से अमल किया जाएगा। उन्होंने सुयोग्य पात्रों से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य ई. गुप्ता ने आगे कहा कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन का चुनाव होना है। पंचायत से लेकर प्रखंड , जिला , राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसी सदस्यता अभियान से चुनाव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में जुट जाने की अपील की।
उन्होंने मौके पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 90 फीसद जनता सरकार से परेशान है। इन्हें बुनियादी सुविधा मयस्सर नहीं हो रहा है। कांग्रेस सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलती है। आज देश में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने और युवाओं को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को देश का तकदीर बताते हुए कहा कि इन्हें रोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने जमुई जिला में सदस्यता अभियान को नियमपूर्वक चलाए जाने का संकल्प व्यक्त किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकिशोर सिंह उर्फ महेश सिंह , राजेंद्र सिंह , धीरेंद्र सिंह , श्याम सुंदर तांती , दामोदर पासवान , विदुशेखर सिंह , परमेश्वरी सिंह , प्रभात रंजन समेत बड़ी संख्या में दलीय समर्थकों ने बैठक में हिस्सा लिया और अपने - अपने विचार प्रकट कर दल की सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया।
0 Response to "कांग्रेस ने जिले में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत"
Post a Comment