-->
 32 वां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है

32 वां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है

 


जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 फरवरी 2022 को 32 वां जमुई जिला स्थापना दिवस एवं समाजवादी नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण 21 फरवरी 2022 को दिन के 11:00 बजे पूर्वाहन से निर्धारित की गई है।

इसके उपरांत 11:30 बजे प्रोग्राम से जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ एवं अन्य कार्यक्रम स्व० श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में निर्धारित किए गए हैं। सायंकाल में कवि सम्मेलन का आयोजन जिला स्थापना दिवस को मनोरंजक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपादित करने हेतु प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉक्टर सुनील जोगी (कानपुर), अखिलेश द्विवेदी (प्रयाग), विकास बौखल (बाराबंकी), हेमंत पांडे (कानपुर) एवं शिखा श्रीवास्तव (लखनऊ) शिरकत करेंगे जो की अपराहन् 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा। जिलाधिकारी जमुई के द्वारा  बताया गया कि आगामी दिनांक 23 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  का समाज सुधार अभियान जमुई जिले में निर्धारित है जिसमें समाज सुधार के सभी अवयवों (मध निषेध, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह निषेध) पर जमुई जिले के अलावा मुंगेर, शेखपुरा एवं लखीसराय के जीविका दीदियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का संवाद करने की सूचना प्राप्त है।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थल स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में फोटो गैलरी, विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का स्थल का निरीक्षण  माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जाना संभावित है।  जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 फरवरी 2022 को गिद्धौर महोत्सव का आयोजन कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त महोत्सव में भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्हौने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वह जिला स्थापना दिवस - सह-समाजवादी नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह एवं गिद्धौर महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

0 Response to " 32 वां स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article