-->
पांच कैदी बाल सुरक्षा गृह से भागने में रहा सफल

पांच कैदी बाल सुरक्षा गृह से भागने में रहा सफल

 लापरवाही चरम पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी सेंध

पांच कैदी बाल सुरक्षा गृह से भागने में रहा सफल

जमुई। आकाश राज

बिहार के जमुई स्थित बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई । बाल सुरक्षा गृह की सुरक्षा व्यवस्था इस कदर थी की कुल नौ कैदियों में पांच कैदी भाग निकले हैं। बड़े अधिकारी को यह जानकारी मिली तो नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर एसडीपीओ डा  राकेश कुमार पहुंच कर जांच करने में लग गये। उन्होंने यह बताया कि पांच बाल कैदी सुरक्षा गृह से भागे हैं। पुलिस जल्द ही पकड़ने में कामयाब रहेगी और इस में लापरवाही बरतने वाले कोई भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। बताते चलें कि बिहार के जमुई जिले के खैरा रोड स्थित बाल सुधार गृह  से गुरुवार को पांच बाल बंदी फरार हो गए। भागने वाले कैदियों की पहचान की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 2 घंटे बाद ड्यूटी पर तैनात जवानों को इस बात की भनक लगी। इसके बाद बाल कैदी की खोजबीन  शुरू की गई है।पांचों कैदी लंबे समय से बाल सुरक्षा गृह में था। पांच कैदी एक ही जुर्म में सजा काट रहा था। वह खेलने के क्रम में फरार हो गया है। वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया इस मामले में जो भी दोषी रहेंगे । उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












0 Response to "पांच कैदी बाल सुरक्षा गृह से भागने में रहा सफल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article