
एमडी के मनमाने काम करने के तरीका को पैक्स अध्यक्षों ने किया विरोध
Saturday
Comment
एमडी के मनमाने काम करने के तरीका को पैक्स अध्यक्षों ने किया विरोध
पैक्स अध्यक्ष की बैठक में एमडी पर उठा सवाल
पैक्स का सीसी खातों से बिना अनुमति के कांटे पैसे का पैक्स अध्यक्ष ने किया विरोध
जमुई। आकाश राज
जमुई शहर की द्वारका विवाह भवन में पैक्स अध्यक्षों की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जमुई जिला पैक्स संघ के संरक्षक राष्ट्रदीप सिंह कर रहे थे। बैठक में जिले के लगभग सभी पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में संरक्षक राष्ट्रीय दीप सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों की सी सी खातों से बिना अनुमति के मोटी राशि काट ली गई है। राशि को काटने के कारण पैक्स अध्यक्ष डिफॉल्टर की स्थिति में हो गई है। जमुई जिला में एक सीएमआर गोदाम रहने के कारण जिले के पैक्स अध्यक्षों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चावल मिलरों द्वारा चावल तैयार होने के बाद भी गोदाम में नहीं जा पाता है। क्योंकि गोदाम में जगह नहीं थी। जिसके कारण ट्रक मालिक को पैक्स अध्यक्षों द्वारा प्लांटी देना पड़ा। एक ट्रक माल पहुंचाने में करीब 5 से 10 हजार रुपए अध्यक्षों को एक्स्ट्रा लगा है। सभी पैक्स अध्यक्षों ने जिले में अतिरिक्त दो गोदाम की मांग की है। गोदाम की कमी के कारण पैक्स अध्यक्षों को काफी दिक्कतें इस साल हुई है। उन्होंने कहा कि दर्जनों पैक्स अध्यक्षों को अभी तक जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस नहीं मिला है और जिसको मिला भी है। उसको रिनुअल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण पैक्स अध्यक्षों के सामने काफी दिक्कतें हो रही है। बैठक में मिथिलेश कुमार, विजय पांडे , अर्जुन यादव, नारायण प्रसाद गुप्ता, मुकेश यादव, देवेंद्र यादव, गौरी यादव, बाल्मीकि यादव, ब्रह्मदेव मंडल, कमलेश कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, बच्चू यादव, राजेश यादव, श्यामसुंदर दास, अजय कुमार सहित दर्जनों पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।
0 Response to "एमडी के मनमाने काम करने के तरीका को पैक्स अध्यक्षों ने किया विरोध"
Post a Comment