
एसपी आवास के नाक के नीचे डकैतों ने दिन में ही डकैती करने का क्या प्रयास
Friday
Comment
गृहिणी शोभा देवी की सूझबूझ से बचा घर का सारा सामान
जमुई। आकाश राज
शुक्रवार की करीब 4 बजे शहर के वीआईपी कॉलोनी स्थित मिलन कुमार सिंह के मकान में चार पांच डकैत द्वारा डकैती का प्रयास किया गया। डकैत घर में अकेले मिलन कुमार सिंह की पत्नी शोभा देवी को देख डकैती करने का प्रयास किया लेकिन शोभा देवी की सूझबूझ के कारण डकैत डकैती करने में सफल नहीं हो सका। शोभा देवी ने बताई की करीब 3:45 बजे उनके पुत्र मंटू कुमार घर से खाना खाकर बाहर निकला था। कुछ देर बाद डकैत घर में प्रवेश किया। उस समय शोभा देवी टीवी देख रही थी। शोभा देवी को डकैतों ने पीछे से पकड़ कर मुंह दावे हुए बाथरूम के पास ले गया और जान मारने की नीयत से बाथरूम की दीवार से उनका सर को काफी टकराया जिसके कारण उनका सर फूट गया। इसी बीच डकैतों के एक साथी ने मैन गेट लगाने के लिए आगे बढ़ा। शोभा देवी ने डकैतों के हाथ में कसकर दांत काट लिया। डकैत के हाथ ढीला पड़ने से शोभा देवी सामने की रूम में भागकर चली गई और अंदर से गेट लगा ली। साथ ही खूब जोर से हल्ला करने लगी । डकैतों को यह लगा कि मोहल्ले वासियों से पकड़ा जाएंगे सभी डकैत भाग खड़े हुए। मोहल्ले वासियों ने शोभा देवी को सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। मिलन कुमार सिंह जमुई समाहरणालय के रिटायर कर्मी हैं। मिलन कुमार सिंह के पुत्र मंटू ने बताया कि घटना के घंटो बीतने के बाद भी थाने की पुलिस घर पर तहकीकात करने नहीं पहुंची है।
अब लोगों में चर्चा का विषय बन चुका है कि शहर में अपराधियों का तांडव लगातार दिखाई दे रहा है। प्रमिला रेस्ट हाउस के पास दिनदहाड़े हत्या हुई। वहीं शहर की पॉश इलाका बीआईपी कॉलोनी में अपराधियों ने घर में घुसकर दिन में ही अपराध करने की हिम्मत जुटाई यह अपने आप में एक प्रश्न बन गया है। अब लोगों में पुलिस पर से विश्वास उठ चुकी है। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि थाना प्रभारी से पूरे प्रखंड क्या शहर भी नहीं संभल रहा है। शहर में अब अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि एसपी आवास के नाक के नीचे दिनदहाड़े एक रिटायर्ड कर्मचारी के यहां घटना के अंजाम दिया जा रहा है। इससे 10 दिन पहले दिन के 11 बजे सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिया गया । उस कांड का अभियुक्त आज भी बाहर छुट्टा घूम रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि शहर के 30 वार्ड में दारू , गांजा व बालू का खेल खूब चल रहा है। थाना सहित पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
जमुई में इस्पात मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
जमुई। आकाश राज
शुक्रवार को केन्द्र सरकार के इस्पात मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जमुई पहुंचे। जमुई में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर शंभू शरण सिंह के नेतृत्व में जिले के हर चौक चौराहों पर तोरण द्वार बनाया गया था और जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। जमुई के एक निजी होटल के सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्री के रूप में देश को इस्पात उत्पादन में नंबर 1 बनाना मेरी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि जमुई की धरती उर्वरक की धरती है। जिले के सिकंदरा प्रखंड में आयरन मिलने की बात बताई गई है। जल्द ही हम उस पर कार्य किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद मैं बिहार के दौरे पर निकला हूं। बिहार के सभी जिलों में जा कर जदयू कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट कर रहा हूं। साथ ही पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। मौके पर जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "एसपी आवास के नाक के नीचे डकैतों ने दिन में ही डकैती करने का क्या प्रयास"
Post a Comment