ऋतुराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tuesday
Comment
ऋतुराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जमुई । अकाश राज
सोमवार को शहर के प्रमिला रेस्ट हाउस के पास हुए विवाद में कल्याणपुर निवासी ऋतुराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी टुनटुन यादव उर्फ टाइगर को जमुई पुलिस द्वारा खैरा प्रखंड के मांगोबंदर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऋतुराज हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखें के पीछे डाल देगी। कोई भी अभियुक्त कानून से बच नहीं सकेगा।
दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली
एक की मौत एक घायल
जमुई। अकाश राज
जमुई जिला में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। प्रशासन की भय अब अपराधियों में नहीं दिख रहा है। अपराधी बेखौफ शहर सहित ग्रामीण इलाके में घूम रहे हैं और घटना भी कर रहे हैं। सोमवार को जमुई शहर के प्रर्मिला रेस्ट हाउस के पास दिन में सरेआम गोली चल सकती है और मौत के घाट उतारा जा सकता है तो ग्रामीण इलाका तो भगवान भरोसे ही चल रहा है। शहर में जहां सभी बड़े अधिकारी रहते हैं उस शहर में दारू, बालू और अपराधिक घटना काफी बढ चुकी है। ग्रामीण इलाका के लोग तो भगवान भरोसे ही गुजर बसर कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के प्रमिला रेस्ट हाउस के समीप दो गुटों में विवाद हुआ और दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी विनोद सिन्हा के पुत्र सुमित सिन्हा उर्फ रिंकू के रूप में की गई। वही एक साथी छाबो यादव घायल हो गया है। रिंकू दोस्तों के साथ आपसी विवाद को निपटाने गया था। इसी क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े गोली चलने के बाद बाजार में अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शी एक टीवी चैनल के पत्रकार ने थाना को दिया। उसके बाद भी थाना प्रभारी घटनास्थल पर न जाकर अपने सहयोगी को भेजें। तब तक रिंकू की जान जा चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब आधा घंटा से दोनों तरफ से जमावड़ा लगा हुआ था अगर समय पर पुलिस आती तो रिंकू की जान नहीं जाती। घटना के बाद जमुई टाउन थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद जमुई सदर डीएसपी डॉ राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन कर रहे हैं।क्या कहते हैं अधिकारीएसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि कल्याणपुर निवासी 22 वर्षीय सुमन उर्फ ऋतु सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। मृतक का साथी छाबो यादव भी घायल है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अपराधी को तुरंत ही सलाखों के पीछे किया जाएगा।
0 Response to "ऋतुराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार"
Post a Comment