
खाद निगम कर्मियों ने किया एक दिन का हड़ताल
Tuesday
Comment
खाद निगम कर्मियों ने किया एक दिन का हड़ताल
जमुई। आकाश राज
सदर प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम कार्यालय के प्रांगण में खाद्य निगम के कर्मियों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन मंगलवार को किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार कर रहे थे। अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि सरकार हम कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। पांच साल होने के बाद भी आज तक हम कर्मियों को सरकारी सुविधा से दूर रखा गया है। अभी तक हम लोगों को सेवा संपुष्टि नहीं हुई है। नौकरी का पांच साल बीत जाने के बाद भी वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। कर्मियों को वेतन वृद्धि नहीं होने के कारण इस महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल सा हो गया है। उसके बाद भी विभाग इन कर्मी पर ध्यान देना वाजिब नहीं समझते हैं। उन्होंने सरकार से विभिन्न लंबित मांगों एवं क्रियाकलापों से संबंधित समस्याओं से नियमित अंतराल पर अवगत कराया जाता है। उसके बाद भी प्रबंधन ने हमेशा कोरा आश्वासन देकर कर्मियों की उचित मांगों में कोई रुचि नहीं दिखाई है। यहां तक कि राज्य में 4 सहायक प्रबंधक की मौत पर भी ना कोई शोक संवेदना और ना ही उनके परिजनों को आर्थिक मदद या अनुकंपा आधारित नौकरी देने आदि पर आज तक कोई निर्णय नहीं लेना अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है। निगम के द्वारा विभाग कर्मियों का दोहन किया जा रहा है जो असहनीय है। संघ के कार्यकारिणी द्वारा कर्मियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। प्रबंधन द्वारा निगम कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता व दमनकारी नीति के खिलाफ सांकेतिक हड़ताल किया गया है। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव पिंकू कुमार झा, संजीत कुमार, रुपेश कुमार, अमरकांत कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश शाह आदि उपस्थित थे।
0 Response to "खाद निगम कर्मियों ने किया एक दिन का हड़ताल"
Post a Comment