
भारत विकास परिषद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Sunday
Comment
भारत विकास परिषद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिले के गरीब, बेसहारा, विक्लांग लोगों का मदद किया जाएगा
जमुई आकाश राज
रविवार को जमुई स्थित आशीर्वाद पैलेस के प्रांगण में भारत विकास परिषद का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता महेश प्रसाद केसरी के अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांतीय संगठन मंत्री दक्षिण बिहार राकेश कुमार, प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य दक्षिण बिहार गिरिशचंद्र पाठक, क्षेत्रीय मंत्री संस्कार पूर्वी क्षेत्र बिहार प्रदेश निर्मल जैन, आरक्षी उपाधीक्षक जमुई राकेश कुमार, प्रांतीय सचिव दक्षिण बिहार सरदार त्रिलोचन सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष दक्षिण बिहार नवीन कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश प्रसाद केसरी कर रहे थे। क्षेत्रीय मंत्री संस्कार पूर्वी क्षेत्र बिहार प्रदेश निर्मल जैन ने कहा कि देश व जिले के गरीब, बेसहारा, विक्लांग आदि लोगों की मदद हम हर संभव करना चाहते हैं। विकलांगों और बेसहारों के लिए मदद करने के लिए हम हर संभव तैयार हैं। वहीं एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए तन समर्पित मन समर्पित जीवन समर्पित की एक कविता पाठ किए। उन्होंने राष्ट्रभक्ति पर फोकस किया और कहा कि देश हमारी जान है शान है और देश ही हमारी अरमान है। कोरोना के बारे में फोकस करते हुए कहा कि कोरोना बिमारी से आम लोगों से खास लोगों तक को सिख दिया है। धन दौलत इकट्ठा ही रह जाता है। उन्होंने गीता की कुछ पत्तियां को रखें। यदा यदा धर्मस्य ग्लानि भवति भारतह के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे गाकर मां भारती को शत शत नमन किए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हो रही है । वह बहुत ही अनोखी कार्यक्रम है। अगर जमुई के लोगों को मुझसे किसी भी प्रकार का कोई भी काम लगे या किसी भी लोगों की कोई भी तरह की जरूरत हो तो मैं सेवा करने की तत्पर हूं। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, सचिव शंभू कुमार कोषाध्यक्ष अनूप बंका को चयन किया गया। कार्यक्रम में दधिचि देह दन जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी समिति के संयोजक प्रदीप केसरी, भाजपा नेता विकास सिंह, चरणजीत सिंह ,गोविंद सिंह पगडंडी जमुई के रवीश कुमार सिंह, समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव दिलीप साहू, महेंद्र वर्णवाल, गोविंद सिंह, रंजीत सिंह, शिवदानी वर्णवाल, अमित शर्मा, धनुषधारी वर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार, उमेश केसरी, चंद्रकांत भगत, राजेश कुमार सोनी आदि दर्जनों भारत विकास परिषद उपस्थित थे।* डीएम ने 9 लोगों के बीच बाटा एंबुलेंस की चाबी
जमुई। आकाश राज
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत जिले में नौ लाभार्थियों को डीएम अवनीश कुमार सिंह के द्वारा शनिवार को समाहरणालय के प्रांगण में एंबुलेंस की चाबी दिया गया। डीएम ने एंबुलेंस को झंडी दिखाया उसके बाद सभी लोगों को एंबुलेंस की चाबी और बुके देकर सम्मानित भी किए। उन्होंने कहा कि जमुई नक्सली से ग्रसित जिला है। इस साल कोरोना से जिले के लोग काफी परेशान हुए हैं। इस बीमारी में एंबुलेंस की काफी डिमांड थी। इस बिमारी के समय गरीब लोगों को सही ढंग से एंबुलेंस नहीं मिल रहा था इसको देखते हुए डीएम ने जिले के सभी प्रखंडों में इच्छुक लोगों को एंबुलेंस देने की बात सोची और मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत जिले में 16 लोगों को चयनित किया गया जिसमें 9 लोगों को एंबुलेंस की चाबी दे दी गई। बचे हुए 7 लोग को भी जल्द ही चाबी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत जहां मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने में सुविधा होगी। वही इलाके के बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। परिवहन पदाधिकारी कुमार अनुज ने बताया कि इस योजना में जिले के साथ-साथ ग्रामीण लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। वही गरीब लोगों के परिवार के लोग भी एंबुलेंस सेवा का उपयोग कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में 16 एंबुलेंस सभी प्रखंडों में दिया जाना था जिसमें 9 एंबुलेंस दिया जा रहा है। मरियम पहाड़ी के जूली जेसीलम हेम्ब्रम, चकाई के कांग्रेस दास एससी, सोनो प्रखंड के ईवीसी दिलीप राम, गिद्धौर प्रखंड के ईवीसी नाजिम अंसारी, लक्ष्मीपुर प्रखंड के ईबी सी वरुण कुमार सुमन, चकाई प्रखंड के ईबीसी प्रवीण कुमार राम, सिकंदरा प्रखंड के ईबीसी शंभू कुमार, एसपी विकास कुमार, जमुई प्रखंड के ईवीसी बबलू कुमार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत एंबुलेंस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं गांव के गरीब गुरबा मरीज को भी इस योजना के माध्यम से एंबुलेंस से इलाज कराने शहर के किसी भी अस्पताल में ले जाने में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि बांकी बचे हुए 7 लाभुकों को दूसरे राउंड में एंबुलेंस की चाबी दिया जाएगा। परिवहन पदाधिकारी श्री अनुज ने कहा कि जिले में 16 एंबुलेंस के लिए लाभुकों को चयन किया गया था। जिसमें 9 लाभुकों को एंबुलेंस की चाबी दिया गया। बाकी सभी लाभुकों को जल्द ही एंबुलेंस की चाबी दी जाएगी। जूली जेसिलिम हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत एंबुलेंस डीएम के द्वारा दिया गया। हेंब्रम जमुई जिले के मरियम पहाड़ी की रहने वाली है। डीएम ने बताया कि हेम्ब्रम जैसे लड़की को एंबुलेंस देने से जहां महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वही शिक्षित बेरोजगार लड़कियों को रोजगार मिल रहा है। हेंब्रम ने बताया कि पिता का साया बचपन में उठ गया। दसवीं क्लास में जब थी तो मां की साया भी उठ गया था। बिना मां बाप के रहने के बावजूद बीए तक पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि सोनो प्रखंड के डॉक्टर एम एस परवाज ने उनको सहारा दिया और डॉक्टर उनके लिए भगवान है। डॉक्टर के संरक्षण में पढ़ाई लिखाई हुई है। हेंब्रम ने बताया कि मेरे जैसे 5-6 और भी अनाथ बच्चे को डॉक्टर रख रहे हैं । उन्हें पढ़ाई लिखाई के साथ- साथ सारी सुविधा भी देते हैं।
0 Response to "भारत विकास परिषद कार्यक्रम का किया गया आयोजन"
Post a Comment