-->
आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा

आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा

आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा

जमुई। आकाश राज
राशन कार्ड नहीं बनने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में जमकर हंगामा किया।  आक्रोशित लोगों का कहना था कि एक साजिस के तहत उनलोगों का नाम फाइनल सूची में नहीं आया। जीविका दीदी के द्वारा नजराना लेकर कार्ड बनाया गया है। इसमें नप के कई लोग भी शामिल हैं। हंगामे की सूचना पर सीडीएम लखीन्द्र पासवान, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, ईओ जनार्दन वर्मा कार्यालय पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
यहां बता दें कि 22 से 25 अप्रैल तक जीविका समूह की 15 महिलाओं के द्वारा राशन कार्ड बनाए जाने हेतु सर्वे का कार्य किया गया था जिसमे से सभी 30  वार्डो के 3000 घरों का चयन किया गया। महिलाओं द्वारा एकत्रित आवेदन में से राज्य आपदा पोर्टल पर 2505 आवेदन की एंट्री की गयी जिसमे से 2100 घरों के लोगों का नाम फाइनल सूची में आया। वहीं फाइनल सूची में आये घरों के लोगों से आवश्यक कागजात, आधार कार्ड आदि लेने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार तक करीब 1500 घरों से कागजात सीआरपी महिलाओं द्वारा लिया गया है। शेष 600 घरों से शनिवार की शाम तक आवश्यक कागजात जुटा लिया जाएगा।
आदेश आते ही शेष 400 लोगों से भी लिए जाएंगे कागजात
डेएनयूएलएम के एक कर्मी ने बताया कि अगर वरीय अधिकारी का आदेश आता है तो शेष बचे 400 लोगों का भी आवश्यक कागजात जमा लिया जाएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश की प्रतीक्षा है। ईओ ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा बहुत सारा फार्म रद्द किया गया है इसलिए लोगों को लग रहा है कि नगर परिषद में ही फॉर्म रद्द किया गया है। हंगामे के दौरान कई वार्ड पार्षद भी कार्यालय पहुंचे थे ।

0 Response to "आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article