-->
नहीं रहे पूर्व मुखिया सातो सिंह  जमुई जिला में छाया  शोक की लहर

नहीं रहे पूर्व मुखिया सातो सिंह जमुई जिला में छाया शोक की लहर

नहीं रहे पूर्व मुखिया सातो सिंह
जमुई जिला में छाया  शोक की लहर

जमुई । आकाश राज
जमुई प्रखंड अंतर्गत खड़सारी गांव निवासी सत्यदेव प्रसाद सिंह उर्फ सातो सिंह का निधन देर रात्रि में हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे। कुंदरी सनकुरहा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया के साथ साथ  समाजसेवी भी  थे ।  श्री सिंह सामाजिक, धार्मिक कामों में काफी बढ चढ कर हिस्सा लेते थे।  जमुई शहर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी , दो पुत्र , पुत्री समेत भरा - पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से जमुई जिला में शोक की लहर छा गया है। परिजनों  ने बताया की रात में रामायण देखने के बाद सोए थे। लेकिन वह सुबह का सूर्य नहीं देख  पाए। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल , पूर्व विधायक  अजय प्रताप,  पूर्व विधायक सुमित सिंह,  बांका हिन्दुस्तान प्रभारी  जितेन्द्र कुमार झा, जहानावाद प्रभारी राज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मनोज तिवारी, जदयू के वरिष्ठ नेता ई. शंभू शरण ,  संवेदक अशोक कुमार सिंह आदि ने श्री सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

0 Response to "नहीं रहे पूर्व मुखिया सातो सिंह जमुई जिला में छाया शोक की लहर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article