-->
जमुई के पूर्व CO निर्भय प्रताप सिंह ने शुरू की ‘राष्ट्रीय गुणगान यात्रा

जमुई के पूर्व CO निर्भय प्रताप सिंह ने शुरू की ‘राष्ट्रीय गुणगान यात्रा



देशभर में जहां युवा सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, वहीं जमुई जिले में कार्यरत नेचर विलेज के संस्थापक एवं पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह ने हाल ही में अपनी सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त को उन्होंने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए नेचर विलेज, मटिया तक पहुंचनी थी।

इसके लिए उनकी टीम ने विधिवत संबंधित अधिकारियों से अनुमति भी ली थी। बावजूद इसके कार्यक्रम के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और यात्रा को सफल न होने देने की कोशिशें की गईं। इस घटना से आहत होकर निर्भय प्रताप सिंह ने 25 अगस्त को त्यागपत्र देने के साथ ही "राष्ट्रीय गुणगान यात्रा" की शुरुआत की।

यह यात्रा जमुई जिले के मांगोबंदर गांव से प्रारंभ हुई और एक माह तक जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना जगाना, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाना और तिरंगे के सम्मान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर निर्भय प्रताप सिंह ने कहा भारत लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश है, यहां तिरंगा यात्रा निकालने के लिए किसी नागरिक को किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं, जहां तिरंगे पर रोक लगाने की सोच भी नहीं हो सकती।

उनकी यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है बल्कि युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर राष्ट्र और समाज की सेवा महत्वपूर्ण है।

0 Response to "जमुई के पूर्व CO निर्भय प्रताप सिंह ने शुरू की ‘राष्ट्रीय गुणगान यात्रा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article