
लोजपा जिलाअध्यक्ष ने मास्क सेनेटाइजर का किया वितरण
Wednesday
Comment
लोजपा जिलाअध्यक्ष ने मास्क सेनेटाइजर का किया वितरण
जमुई।आकाश राजलोजपा जिलाध्यक्ष रुवेन कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस ने मंगलवार को जिले के कई क्षेत्रों में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। इस दौरान वे अखबारों के दफ्तर भी पहुंचे और सैनिटाइजर और मास्क दिए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कोरोना बीमारी से लड़ाई के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का बचाव का एक ही इलाज है कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने घरों में रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को बचाने का काम किया है। उन्होंने समय रहते लोगों को एक संदेश दिया था पूरे देश के लोगों ने उस संदेश का पालन किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान और चिराग पासवान ने भी लगातार लोगों को संयमित रहने और लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। जमुई लोकसभा क्षेत्र में लोग अपने नेता के आदेश का पालन कर रहे हैं। नगर परिषद अंतर्गत के नीमारंग मुहल्ले में ग्रामीणों के बीच वितरण भाजपा जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान ने भी मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया।
0 Response to "लोजपा जिलाअध्यक्ष ने मास्क सेनेटाइजर का किया वितरण"
Post a Comment